News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

कल रिलीज होगी 'सिम्बा', रोहित शेट्टी ने कहा- फिल्म आपको खुश भी करेगी और रुलाएगी भी

'सिम्बा' के प्रचार के सिलसिले में रणवीर सिंह, सारा अली खान और सोनू सूद के साथ मीडिया से बातचीत में रोहित ने बुधवार को कहा, "मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हमने कुछ अलग बनाया है, लेकिन यह फिल्म आपको रोमांचित महसूस कराएगी. यह फिल्म आपको खुश भी करेगी और रुलाएगी भी."

Share:

मुंबई: आगामी फिल्म 'सिम्बा' की रिलीज के लिए उत्साहित फिल्मकार रोहित शेट्टी ने कहा कि यह फिल्म देखकर दर्शक रोमांचित महसूस करेंगे क्योंकि इसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और भावनाएं सब कुछ है. 'सिम्बा' के प्रचार के सिलसिले में रणवीर सिंह, सारा अली खान और सोनू सूद के साथ मीडिया से बातचीत में रोहित ने बुधवार को कहा, "मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हमने कुछ अलग बनाया है, लेकिन यह फिल्म आपको रोमांचित महसूस कराएगी. यह फिल्म आपको खुश भी करेगी और रुलाएगी भी."

'सिम्बा' एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंतत: फिल्म में बलात्कारी के खिलाफ खड़ा होता है.

View this post on Instagram
 

5 days to go!!!! 👀👀🙏🙏🤞🏻🤞🏻

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

फिल्मकार ने मंगलवार को फिल्म उद्योग में अपने दोस्तों के लिए 'सिम्बा' की स्क्रीनिंग आयोजित की, जब रोहित से फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद मिली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है. मैं हर साल फिल्म बनाता हूं. पिछले साल 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुई थी."

उन्होंने कहा, "मैं उन फिल्मकारों में से नहीं हूं जो चार साल में एक फिल्म बनाते हैं, लेकिन 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'गोलमाल 3', 'गोलमाल अगेन' और 'सिंघम' जैसी कुछ फिल्में हैं जिन्हें आप हिट फिल्मों के रूप में जानते हैं और उसी तरह बनाई गई है, जिस तरह हम बनाना चाहते थे. 'सिम्बा' भी उन्हीं में से एक है."

Published at : 27 Dec 2018 02:48 PM (IST) Tags: simmba Rohit Shetty
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'द पैराडाइज' या 'द वन', मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन

'द पैराडाइज' या 'द वन', मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन

'आप झूठ बोल रहे हैं...' पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, बताया ये सच

'आप झूठ बोल रहे हैं...' पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, बताया ये सच

सूर्या संग फिल्म लेकर आएंगे एसएस राजामौली, डिटेल्स बताने से किया इंकार!

सूर्या संग फिल्म लेकर आएंगे एसएस राजामौली, डिटेल्स बताने से किया इंकार!

'कोई भी कायर आदमी...' गोविंदा पर जमकर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता के सपोर्ट में लिखा लंबा नोट

'कोई भी कायर आदमी...' गोविंदा पर जमकर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता के सपोर्ट में लिखा लंबा नोट

पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाईकोर्ट तय करेगा सीमा, विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी कपूर और आराध्या बच्चन के मामले पहले

पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाईकोर्ट तय करेगा सीमा, विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी कपूर और आराध्या बच्चन के मामले पहले

टॉप स्टोरीज

2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख

2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख

Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च

Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च

'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी

'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी

दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल

दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल